Vaibhav sooryavanshi : बिहार का युवा सितारा जिसने 14 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास रच दिया |

19 अप्रैल 2025 को अपना पहला IPL डेब्यू करने वाला यह लड़का वैभव सूर्यवंशी जिसने 14 साल की उम्र अपना IPL डेब्यू करके पूरी दुनिया में अपनी नयी पहचान बनाई है | वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के एक छोटे से गांव ताजपुर के रहने वाले है | 14 वर्ष के छोटी से उम्र में उन्होंने राजश्थान रॉयल के लिए IPL डेब्यू किया और IPL के इतिहास में सबसे कम उम्र में IPL खेलने वाले खिलाडी बने, इस प्रकार उन्होंने अपने डेब्यू मैच के पहले ही बॉल पर छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया |
वैभव सूर्यवंशी के पिता भी क्रिकेटर बनना चाहते थे पर बिहार में उनके टाइम पे क्रिकेट के लिए कुछ खास रिसोर्सेज नहीं थी जिसके कारण से वो क्रिकेटर नहीं बन सके पर उन्होंने हार नहीं मानी और ये ठाना की वो अपने बेटे को क्रिकेटर बनाएंगे और 7 साल के उम्र से ही अपने बेटे के घर पे ही प्रैक्टिस कराने लगे 3 साल तक घर पे प्रैक्टिस कराने के बाद उन्होंने बेटे को खेलने के लिए पटना के एक क्रिकेट Academy में प्रैक्टिस और खेलने के लिए भेजा और वहाँ से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा
करियर की शुरुआत :
प्रथम श्रेणी डेब्यू : बिहार के लिए 12 वर्ष की उम्र में जनवरी 2024 को किया था |
लिस्ट ए डेब्यू : 13 साल की उम्र में दिसंबर 2024 को किया था
अंतराष्ट्रीय Under-19 डेब्यू :सितंबर 2024 को किया था जिसमे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 बॉल पे 104 रन बनाये थे
IPL डेब्यू : 19 अप्रैल 2025 को किया जिसमे उन्होंने लखनऊ सुपरजॉइन्ट के खिलाफ 170 के स्ट्राइक से 20 बॉल पे 34 रनो की धमाकेदार पारी खेली जिसमे उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए